25 मार्च से होगी खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026 की शुरुआत, 3800 प्रतिभागी होंगे इस खेल का हिस्सा
० खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026: तैयारियों को लेकर संभागायुक्त महादेव कांवरे ने ली बैठक ० श्री कांवरे ने खिलाड़ियों की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं के दिए निर्देश, खेल के स्थान का किया निरीक्षण रायपुर। संभागायुक्त महादेव कांवरे की अध्यक्षता में कार्यालय आयुक्त रायपुर संभाग, रायपुर में स्थित सभाकक्ष में खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026 के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों द्वारा आयोजन की जानकारी एवं रूपरेखा प्रस्तुत की गई। उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता 25 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें लगभग 3800 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। संभागायुक्त ने अन्य अधिकारियों सहित अंतर्राष्ट्रीय स्वीमिंग पूल, कोटा स्टेडियम में जाकर आयोजन की तैयारियों […]



