4 मार्च को अम्बेडकर अस्पताल की OPD बंद, इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी
रायपुर। होली के अवसर पर Ambedkar Hospital की चिकित्सा सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने सभी चिकित्सकों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ को विशेष निर्देश जारी किए हैं।होली के दिन, यानी 4 मार्च को सरकारी अवकाश के चलते अस्पताल में बाह्य रोगी विभाग (OPD) बंद रहेगा। महत्वपूर्ण बातें इमरजेंसी सेवाएं: आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे पूर्ववत जारी रहेंगी। चिकित्सा तैयारी: सभी वार्डों में जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है और मेडिकल स्टाफ अलर्ट मोड में रहेगा। सुरक्षा प्रबंध: अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। एम्बुलेंस सेवा: आवश्यकतानुसार मरीजों को DKS Hospital के सुपर स्पेशलिटी विभाग में […]



