4 साल में ही उखड़ गई सड़क, CM विष्णु देव साय ने दिए जांच के आदेश; घटिया निर्माण पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट
रायपुर। विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण की गुणवत्ता और तय समय-सीमा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि सड़क निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही या घटिया काम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कहीं भी निर्माण कार्य में कमी पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी और दोषी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित पीडब्ल्यूडी विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने बागबहार–कोतबा सड़क की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले बनी सड़क अगर चार साल भी नहीं टिक पाती, तो यह गंभीर लापरवाही का मामला है। मुख्यमंत्री […]



