41 साल की सेवा के बाद नगर निगम रायपुर के कार्यपालन यंत्री रघुमणी प्रधान सेवानिवृत, दी भावभीनी विदाई

रायपुर। नगरीय प्रशासन विभाग में 41 वर्षों की सेवा के साथ रायपुर नगर निगम के कार्यपालन यंत्री रघुमणी प्रधान 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत हो गये। वे नवंबर 2025 में कार्यपालन यंत्री के पद पर पदोन्नत हुए थे। अपनी कार्यकुशलता के चलते वे हमेशा अफसरों के चहेते रहे। इसी के चलते ही उन्होंने रायपुर नगर निगम में 18 वर्षों तक विभिन्न दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमाधारी रघुमणी प्रधान ने 21 वर्ष की उम्र में 15 जून 1984 को नगर पालिका सरायपाली महासमुंद में उपयंत्री पद पर नौकरी शुरु की थी, 15 जून 1987 को उनका नियमितीकरण हुआ। वे करीब 11 साल सरायपाली नगर पालिका में पदस्थ […]