5 लाख विद्यार्थी एक साथ गायेंगे वंदे मातरम् ,गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र का ऐतिहासिक आयोजन

० ⁠होंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम , ⁠हेलीकॉप्टर से होगी फूलों की वर्षा रायपुर। वंदे मातरम् गीत के 150 वीं वर्षगाँठ पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 5 लाख विद्यार्थी एवं युवा 15 जनवरी को दोपहर 12:55 बजे एक साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गान करेंगे । सेना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 3000 से अधिक स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे । वहीं मुख्य आयोजन सुभाष स्टेडियम में होगा, जिसमे 20 हज़ार युवा वंदे मातरम् गायन करेंगे । इस दौरान हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जाएगी । साथ ही देशभक्ति गीत पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम की तैयारी के लिए आज रायपुर […]