54 साल बाद चांद की ओर इंसान: नासा का आर्टेमिस-II मिशन रचेगा नया इतिहास
इंटरनेशनल न्यूज़ । अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा एक बार फिर चंद्रमा पर इंसानों को भेजने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। आर्टेमिस कार्यक्रम के तहत तैयार किया गया आर्टेमिस-II मिशन करीब 54 साल बाद इंसानों को चांद के करीब ले जाएगा। यह मिशन न केवल तकनीकी रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि भविष्य में चांद पर स्थायी बेस बनाने की दिशा में भी अहम भूमिका निभाएगा। आर्टेमिस-II नासा के आर्टेमिस कार्यक्रम का दूसरा मिशन है। इससे पहले आर्टेमिस-I को 2022 में बिना इंसानों के भेजा गया था, जिसका उद्देश्य रॉकेट और अंतरिक्ष यान की क्षमता का परीक्षण करना था। अब आर्टेमिस-II के जरिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को […]



