1,585 दिन बाद साकार हुआ सपना: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, दो माह में शुरू होंगी उड़ानें

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन हो गया है, हालांकि यहां से उड़ान सेवाएं शुरू होने में अभी करीब दो महीने का समय लगेगा। इस परियोजना को जमीन से हकीकत बनने तक पहुंचने में कुल 1,585 दिन लगे, जबकि निर्माण कार्य रिकॉर्ड 1,367 दिनों में पूरा किया गया। इस एयरपोर्ट की खास बात यह भी रही कि देश में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी एक ही प्रधानमंत्री—नरेंद्र मोदी—ने इसका शिलान्यास और उद्घाटन दोनों किया। 25 नवंबर 2021 को रखी गई नींव के बाद जून 2022 में निर्माण कार्य शुरू हुआ और तेजी से पहले चरण को पूरा किया गया। एयरपोर्ट को भविष्य की […]