7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20 नए जलमार्ग ,छत्तीसगढ़ को भी मिलेगा बड़ा लाभ, सीएम साय ने बजट को बताया ऐतिहासिक
रायपुर। केंद्रीय बजट 2026-27 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह भारत के सुनहरे और विकसित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक दस्तावेज है। देश की आर्थिक मजबूती के लिए 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 20 नए जलमार्ग, बड़े टेक्सटाइल पार्क और 4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर की घोषणा की गई है। बजट में तीन प्रमुख कर्तव्यों-आर्थिक विकास एवं रोजगार वृद्धि, जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति तथा ‘सबका साथ, सबका विकास’ को केंद्र में रखा गया है। यह गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को इस बजट का सीधा लाभ मिलेगा। बजट में किसानों की […]



