AK-47 के साथ कुख्यात नक्सली पापाराव का सरेंडर, बस्तर में 18 उग्रवादियों ने डाले हथियार

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच एक बड़ी सफलता सामने आई है। कुख्यात नक्सली लीडर पापाराव ने मंगलवार को AK-47 जैसे आधुनिक हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। उसके साथ कुल 18 नक्सलियों ने भी पुलिस के सामने हथियार डाल दिए, जिनमें 11 पुरुष और 7 महिला सदस्य शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन नक्सलियों के पास 8 AK-47 समेत कई अन्य हथियार भी थे। हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। 25 मार्च को जगदलपुर में बस्तर आईजी सुंदरराज पी के सामने सरेंडर की औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय […]