Bolivia में नोटों से भरा सेना का विमान हाईवे पर क्रैश: 15 की मौत, कई घायल
इंटरनेशनल न्यूज़। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एक मालवाहक (कार्गो) विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी दमकल विभाग के प्रमुख पावेल टोवर ने दी। रनवे से फिसलकर हाईवे पर पहुंचा विमान यह हादसा उस समय हुआ जब विमान रनवे से फिसलकर पास के शहर El Alto की एक हाईवे पर जा घुसा। वहां चल रही कई गाड़ियों को उसने टक्कर मार दी। अधिकारियों के मुताबिक कम से कम 15 वाहन इस दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया […]



