Breaking : सुकमा में लखमा के करीबियों के यहां ACB और EOW की टीम ने दी दबिश, ड्राइवर के यहां भी छापेमारी

सुकमा। सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में फिर से शराब घोटाला मामले में ACB और EOW की टीम ने छापा मारा है। सुकमा और तोंगपाल में छापामार कार्रवाई चल रही है। वहीं, सुकमा में और भी कुछ जगहों पर छापामारी जारी है। बता दें कि, कवासी लखमा के क़रीबियों के घर छापे पड़े हैं। इतना ही नहीं कवासी लखमा के ड्राइवर बशीर के घर पर भी छापा मारा गया है। दंतेवाड़ा में राजकुमार तामो के घर पर भी छापा पड़ा है। बता दें कि, राजकुमार तामो पूर्व मंत्री कवासी लखमा के करीबी हैं। रायपुर और जगदलपुर में भी उनके करीबी कारोबारियों के यहां दबिश दी गई […]

Breaking : भारत और पाकिस्तान के बीच लागू हुआ संघर्षविराम, आज शाम 5 बजे से लागू,12 मई को 12 बजे होगी बातचीत

  दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को संघर्षविराम हो गया है। भारतीय सेना की ओर से दिए जा रहे मुंहतोड़ जवाब के चलते बैकफुट आए पाकिस्तान की पहल पर भारत संघर्षविराम के लिए राजी हुआ। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, ‘पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय डीजीएमओ को फोन किया। उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 1700 बजे से ज़मीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 1200 […]

Breaking पठानकोट एयरबेस पर रेड अलर्ट : 45 मिनट से लगातार हो रहे धमाके,बाजार करवाए गए बंद,लोगों से घरों में रहने की अपील

  पठानकोट। पंजाब के पठानकोट में भी रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। पठानकोट एयरबेस से लगातार सायरन बजने की आवाजे आ रही हैं, यहां 45 मिनट से धमाकों के साथ फायरिंग भी हो रही है। प्रशासन द्वारा बाजार बंद करवा दिए गए है, वहीं लोगों को घरों में रहने की अपील की जा रही है। उधर, सुबह करीब 8 बजे बरनाला शहर में जोरदार धमाका सुनाई दिया, जिससे शहर में भय का माहौल बन गया और सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं। सूत्रों के अनुसार, यह विस्फोट वायुसेना स्टेशन डिग्री के पास हुआ है। कुछ लोग इसे मॉक ड्रिल बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे वास्तविक […]

Breaking : झारखंड शराब घोटाले की जाँच अब छत्तीसगढ़ में भी , CBI को साय सरकार ने दी सहमति

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने झारखंड में शराब नीति में बदलाव कर करोड़ों रुपये के घोटाले को अंजाम देने के मामले की जांच के लिए अब CBI को सहमति दे दी। इसके लिए अधिसूचना जारी करते हुए दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 की धारा 6 के तहत CBI को छत्तीसगढ़ में जांच के लिए सहमति दी है। यह मामला रायपुर स्थित आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) द्वारा दर्ज अपराध से जुड़ा है।  

Breaking गोवा: धार्मिक यात्रा के दौरान भगदड़, छह लोगों की मौत, 30 श्रद्धालु घायल; घटनास्थल पहुंचे CM सावंत

  पणजी। उत्तरी गोवा के शिरगांव में शनिवार सुबह एक धार्मिक यात्रा के दौरान मची भगदड़ में करीब छह लोगों की मौत और करीब 30 लोग घायल हो गए हैं। हादसा श्री लैराई जात्रा के दौरान हुआ है। इस लौराई यात्रा में हर साल हजारों लोग शामिल होते हैं। हादसे में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए सीएम प्रमोद सावंत घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। उत्तरी गोवा के एसपी अक्षत कौशल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गोवा के शिरगांव में लैराई देवी मंदिर में भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए। घायलों के उपचार के […]

Breaking साय कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला : 2 हजार 621 बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों के समायोजन को दी मंजूरी,कैबिनेट में लिया निर्णय

  रायपुर।छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए बर्खास्त b.ed सहायक शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने 2 हजार 621 बीएड सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन करने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी खुद मंत्री OP चौधरी पोस्ट करके दी।    

Breaking : राजधानी के पुलिस मुख्यालय में IB चीफ ले रहे हैं हाईलेवल मीटिंग,आलाधिकारी बैठक में मौजूद

रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी में नक्सल ऑपरेशन को लेकर हाईलेवल बैठक हो रही है। जानकारी के अनुसार IB चीफ तपन डेका रायपुर के पुलिस मुख्यालय में हाईलेवल मीटिंग ले रहे हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ के DGP, नक्सल ऑपरेशन के DG और CRPF के DG ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, SSB समेत पैरामिलिट्री के आलाधिकारी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि बीजापुर में चल रहे नक्सल ऑपरेशन को लेकर भी बैठक में चर्चा हो रही है। वहीं राज्य की आंतरिक स्थिति पर भी चर्चा की गई है। अधिकारियों की यह मीटिंग PHQ के SIB मीटिंग हॉल में चल रही है।    

Breaking : ACB और EOW की बड़ी कार्रवाई: भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी मामले में रायपुर,दुर्ग,भिलाई समेत 20 ठिकानों पर छापेमारी

रायपुर। एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) और EOW (इकोनॉमिक ऑफेंस विंग) ने छत्तीसगढ़ के भारतमाला प्रोजेक्ट में हुई गड़बड़ी के मामले में प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई शुरू की है। इस कार्रवाई के तहत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। ACB-EOW Raid in CG: बताया जा रहा है कि यह रेड रायपुर, दुर्ग, भिलाई, आरंग और अन्य जिलों में की जा रही है। एसीबी और EOW की संयुक्त टीम ने इन ठिकानों पर छापेमारी के दौरान दस्तावेज़ और प्रमाण जुटाने की कोशिश की है जो भारतमाला प्रोजेक्ट में हुई गड़बड़ी को लेकर महत्वपूर्ण हो सकते हैं।  

Breaking : CCS की बैठक में बड़े फैसले : भारत में PAK दूतावास बंद , सिंधु जल समझौते पर रोक; पाकिस्तानियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम

  नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आवास में CCS की बैठक हुई। इस बैठक के बाद भारत सरकार ने पांच बड़े फैसले लिए। सरकार ने इस बैठक के बाद पांच बड़े फैसले लिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद थे।बैठक खत्म होने का बाद पीएम मोदी ने कहा कि आंतकवादी हमले के बाद अहम बैठक की। मीटिंग में अमित शाह पहलगाम हमले की जानकारी शेयर कर रहे हैं। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने भी कई सवाल पूछे, जिसका जवाब अमित शाह ने […]

Breaking : भीषण गर्मी का प्रकोप : स्कूलों में 25 अप्रैल से शुरू होंगी ग्रीष्मकालीन छुट्टियां, आदेश जारी

रायपुर।छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण आखिरकार स्कूल शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन छुट्टी में संशोधन करने का निर्णय लिया। विभाग ने ताजा आदेश में तमाम शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों में 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन छुट्टी घोषित किया है, जबकि पहले एक मई से 15 जून तक अवकाश घोषित किया गया था. ताजा आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा.   इसके पहले छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिखा और स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की मांग की थी. विभाग के […]