CG ब्रेकिंग न्यूज़:कांकेर में मुठभेड़, 4 लाख की इनामी महिला नक्सली ‘रूपी’ ढेर

  कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने एसीएम (ACM) रैंक की महिला नक्सली रंगाबोइना भाग्या उर्फ रूपी को मार गिराया है, जिसे बस्तर क्षेत्र के बड़े कैडर की आखिरी सक्रिय माओवादी माना जा रहा था। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल सर्चिंग पर निकले थे, तभी माचपल्ली के जंगलों में नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रूपी मारी गई। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में एक पिस्टल, गोला-बारूद और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है। कौन थी रूपी – रूपी पर 4 लाख रुपये का इनाम घोषित था – वह माओवादी […]