CG Liquor Scam : पूर्व आबकारी मंत्री लखमा समेत 59 आरोपी कोर्ट में पेश, फैसला सुरक्षित
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में गुरुवार को बड़ी सुनवाई हुई। मामले से जुड़े कुल 59 आरोपियों को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत में पेश किया गया। सभी आरोपियों की मौजूदगी में सुनवाई पूरी हुई और अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। सुनवाई के दौरान पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी अदालत में उपस्थित रहे। इसके अलावा चैतन्य बघेल, सौम्या चौरसिया और निरंजन दास समेत कई अन्य आरोपी भी कोर्ट में पेश हुए। अदालत ने सभी के बयान दर्ज किए। क्या है पूरा मामला? प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुसार, यह मामला 3200 करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले से जुड़ा है। आरोप है […]



