CG Transfer : पुलक भट्टाचार्य को नई जिम्मेदारी, iGOT मिशन कर्मयोगी के राज्य समन्वयक नियुक्त

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अपर संचालक के पद पर पदस्थ पुलक भट्टाचार्य का तबादला सामान्य प्रशासन विभाग में कर दिया गया है। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिया है। राज्य सरकार ने उन्हें एक अहम जिम्मेदारी भी सौंपी है। पुलक भट्टाचार्य को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना iGOT मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के राज्य स्तरीय क्रियान्वयन का समन्वयक नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, श्री पुलक भट्टाचार्य (राप्रसे, पी-2015), अपर संचालक, संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए […]

CG Transfer : आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है, जिसमें आईपीएस पंकज चंद्रा, भावना पांडेय, विमल कुमार बैस, हरीश राठौर, राजश्री मिश्रा और श्वेता सिन्हा के नाम शामिल हैं। इसका आदेश अवर सचिव गृह (पुलिस) विभाग ने जारी किया है।