वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 आईएफएस अधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी आदेश के अनुसार, राजेश कुमार चंदेल, मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) कांकेर को मुख्य वन संरक्षक (समन्वय) नियुक्त किया गया है। वहीं आलोक कुमार तिवारी, मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) जगदलपुर को मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन विकास एवं आईटी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार राम अवतार […]



