CGPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026: 22 फरवरी को दो शिफ्ट में परीक्षा, 265 पदों के लिए भर्ती
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को राज्य के सभी 33 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। दो पालियों में होगी परीक्षा आयोग के अनुसार इस परीक्षा के माध्यम से कुल 265 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी: पहली पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक दूसरी पाली: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जरूरी निर्देश परीक्षा नियंत्रक ने […]



