Chhattisgarh में धान बोनस पर बड़ा अपडेट: होली से पहले खातों में आएगी अंतर राशि,सीएम साय ने सोशल मीडिया में किया ऐलान
रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 को समाप्त हो गई थी। जिन किसानों का टोकन जारी हो चुका था लेकिन वे निर्धारित समय में धान नहीं बेच पाए थे, उन्हें सरकार ने अतिरिक्त दो दिन का अवसर भी प्रदान किया था। अब प्रदेश के किसान धान के अंतिम भुगतान और बोनस राशि का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की घोषणा 11 फरवरी 2026 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त दी जाएगी। यह भुगतान ‘कृषक उन्नति योजना’ […]



