Nagaon Bypoll: गौरव गोगोई-भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कांग्रेस ने BJP कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप; कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

  असम। नागांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित पथराव का मामला सामने आया। समागुरी के बरमा इलाके में चुनावी कार्यक्रम के लिए जा रहे काफिले में असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रत्याशी सिबामोनी बोरा, AICC सचिव मनोज चौहान समेत कई नेता मौजूद थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी समर्थकों ने काफिले पर पत्थर फेंके। घटना में कुछ वाहनों के क्षतिग्रस्त होने और एक कांग्रेस नेता के घायल होने की जानकारी सामने आई है। गोगोई ने शेयर किया वीडियो, BJP पर लगाया आरोप गौरव गोगोई ने सोशल मीडिया […]

पैलेट गन मामले में राहुल गांधी का बड़ा एक्शन: डीसीपी ऑफिस पहुंचे,कार्रवाई नहीं हुई तो धरने पर बैठे

० घायल छात्र के मामले में FIR की मांग, पुलिस ने संसद मार्ग पर की बैरिकेडिंग नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल होने के मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन स्थित डीसीपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीसीपी से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग की। डीसीपी से मुलाकात के बाद धरने पर बैठे राहुल गांधी राहुल गांधी ने घायल छात्र का हवाला देते हुए पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की। हालांकि, डीसीपी कार्यालय से बाहर आने के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद राहुल गांधी डीसीपी […]

‘वंदे मातरम’ पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, सिर्फ पहले दो पद गाने की परंपरा रहेगी कायम; अय्यर ने केंद्र पर साधा निशाना

  नई दिल्ली। ‘वंदे मातरम’ के पूर्ण पाठ को लेकर जारी सियासी बहस के बीच कांग्रेस ने अपना रुख साफ कर दिया है। पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ के केवल पहले दो पद गाने की परंपरा जारी रहेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान तय किए गए फैसले और परंपरा का पालन करेगी, न कि केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए नए प्रोटोकॉल का। 1937 के फैसले को कांग्रेस ने दोहराया कांग्रेस का यह रुख कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के उस प्रस्ताव के बाद सामने आया है, जिसमें 1937 में लिए गए फैसले को दोहराया गया। उस समय कांग्रेस कार्यसमिति […]

‘वंदे मातरम’ पर सियासी घमासान, सोनिया गांधी के खिलाफ थाने पहुंची BJP

० मंगलूरू में भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, FIR की मांग; कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी मंगलूरू। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान सोनिया गांधी के कथित हाव-भाव को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस मामले में कर्नाटक के मंगलूरू में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ उरवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा नेता ने लगाया गंभीर आरोप भाजपा नेता विकास पुत्तुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम’ बजाया जा रहा था। उनके मुताबिक, इसी दौरान सोनिया गांधी […]

नकटी गांव पर सियासी ‘बुलडोजर’: भाजपा बोली- कांग्रेस ने लिखी स्क्रिप्ट, भूपेश का पलटवार- बेघर BJP कर रही

  रायपुर। रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अब राजनीतिक संग्राम में बदल गई है। बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। भाजपा ने पूरे मामले की जिम्मेदारी कांग्रेस सरकार पर डालते हुए दावा किया कि इस कार्रवाई की नींव भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में ही रखी गई थी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाते हुए पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय ने प्रेसवार्ता में कहा कि वर्ष 2020 में हाउसिंग बोर्ड ने नियमानुसार जमीन की मांग की थी और उसी दौरान कॉलोनी विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हुई। सर्वे में […]

राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा तय: 21 से 30 जून के बीच रायपुर आएंगे, कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में करेंगे संबोधन

  रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जून के अंतिम सप्ताह में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी 21 से 30 जून के बीच किसी एक दिन रायपुर पहुंचेंगे और अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के विशेष प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे। यह 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर अभनपुर के चांदी मोड़ स्थित अग्नियोटम अलका अवतार मंगल भवन में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस के नव-नियुक्त जिला एवं शहर अध्यक्षों को संगठनात्मक और राजनीतिक प्रशिक्षण देना है। पदाधिकारियों को देंगे मार्गदर्शन राहुल गांधी प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे और आगामी चुनावों की रणनीति, संगठन विस्तार […]

मोदी सरकार महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती, वह महिलाओं को ठग रही : कांग्रेस

  रायपुर। कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन एवं महिला विधायकों ने पत्रकार वार्ता लेकर महिला आरक्षण को लेकर भाजपा की दुर्भावना पर कड़ा प्रहार किया। राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक झूठ बोल रहे है। भाजपा द्वारा महिला आरक्षण को लेकर लगातार झूठा भ्रम फैलाया जा रहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया, इसलिए संसद में बिल पास नहीं हो सका। महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023) 128 वां संविधान संशोधन सितंबर 2023 में संसद के दोनों सदनों में पारित हो चुका है तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस पर हस्ताक्षर कर चुकी है तथा […]

तेलंगाना हाईकोर्ट: पवन खेड़ा को राहत, एक हफ्ते की अग्रिम जमानत मिली

  हैदराबाद। तेलंगाना हाईकोर्ट ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को असम में दर्ज एक मामले में बड़ी राहत देते हुए एक हफ्ते की अग्रिम जमानत प्रदान की है। यह आदेश शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान पारित किया गया। न्यायमूर्ति सुजाना कलासिकम ने अपने आदेश में कहा कि पवन खेड़ा को एक सप्ताह का समय दिया जाता है, ताकि वे संबंधित अदालत में जाकर नियमित जमानत के लिए आवेदन कर सकें। इस अवधि के दौरान उन्हें शर्तों के साथ गिरफ्तारी से अंतरिम राहत प्रदान की गई है। असम पुलिस के मामले से जुड़ा है विवाद यह मामला असम पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है। आरोप है कि पवन खेड़ा ने […]

अडानी को फायदा पहुंचाने बिजली बिल हाफ योजना बंद किया : कांग्रेस

० सोलर पैनल का सबसे बड़ा निर्माता अडानी इसीलिये सरकार सोलर पैनल लगाने पर जोर दे रही ० मुफ्त बिजली का वादा झूठा यदि ऐसा है तो सोलर पैनल सरकार मुफ्त में लगाये रायपुर। अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार ने बिजली बिल हॉफ योजना को बंद किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सोलर पैनल का सबसे बड़ा निर्माता अडानी समूह है। अडानी समूह द्वारा बनाये जा रहे सोलर पैनल की खपत निर्माण की तुलना में नहीं हो पा रहा है। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हॉफ योजना के कारण बिजली के उपभोक्ता सोलर पैनल लगवाने में रूचि नहीं दिखा रहे […]

छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस करेगी आर्थिक नाकेबंदी ,33 जिलों के राष्ट्रीय राजमार्गों पर ट्रैफिक रोकने की तैयारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज का दिन आम जनता के लिए मुश्किल भरा हो सकता है। राज्यभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक राज्यव्यापी चक्काजाम किया जाएगा। यह प्रदर्शन प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के विरोध में किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस ने राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में राष्ट्रीय राजमार्गों पर ट्रैफिक को रोकने की तैयारी पूरी कर ली गई है। रायपुर,बिलासपुर,दुर्ग ,बस्तर और सरगुजा संभागों में मुख्य चौराहों, फ्लाईओवर और हाईवे पर कांग्रेस कार्यकर्ता नाकेबंदी करेंगे। रायपुर में VIP रोड स्थित श्रीराम मंदिर चौक, करेंसी टावर के […]