Dhanteras 2025 : धनतेरस कब है 18 या 19 अक्टूबर, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
पंचदिवसीय त्योहार दिवाली जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसका आरंभ धनतेरस से होता है। वहीं, भाई दूज के साथ इसका समापन होता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की विधि-विधान से पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन खरीदारी करने का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से अरोग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। हालांकि, इस बार धनतेरस की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि यह त्योहार 18 को मनाया जाएगा या 19 […]



