Gallantry Awards 2026: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र और 13 शौर्य चक्र का भी एलान

  दिल्ली। 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कार (Gallantry Awards 2026) के नामों की भी घोषणा हो चुकी है। अंतरिक्ष यात्री और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। इसी के साथ सेना के तीन जवानों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जिन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) का दौरा करने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रचा था, उन्हें भारत के सर्वोच्च शांतिकाल का वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है।   शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र जून 2025 में शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन गए थे। शुभांशु अंतरिक्ष यात्रा करने वाले दूसरे […]