IND vs PAK: कोलंबो में भारत की ऐतिहासिक जीत, पाकिस्तान 61 रन से पराजित,लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी
स्पोर्ट्स न्यूज़। टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए महामुकाबले में एक बार फिर टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला। कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर-8 चरण में अपनी जगह पक्की कर ली। इसके साथ ही पुरुष टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड 8-1 हो गया। पहले बल्लेबाजी, फिर गेंदबाजों का कमाल भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175/7 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जो टी20 विश्व कप में भारत-पाक मुकाबलों में भारत का अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। ओपनर ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन […]



