IVF डिलीवरी में बच्चा बदलने का आरोप: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रायपुर के पहलाजनी हॉस्पिटल के खिलाफ FIR
रायपुर।आईवीएफ डिलीवरी के दौरान नवजात बच्चों की अदला-बदली के गंभीर आरोपों के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर रायपुर स्थित पहलाजनी टेस्ट ट्यूब बेबी एंड सरोगेसी सेंटर और माता लक्ष्मी नर्सिंग होम प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला वर्ष 2023 का है, जिसमें पीड़ित परिजनों ने बिना जानकारी ऑपरेशन कर नवजात बदलने का आरोप लगाया था। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के बचेली निवासी अशोक कुमार सिंह और उनकी पत्नी उषा सिंह संतान प्राप्ति के लिए वर्ष 2022 में रायपुर के अनुपम नगर स्थित माता लक्ष्मी नर्सिंग होम पहुंचे थे। यहां संचालित पहलाजनी टेस्ट ट्यूब बेबी एंड सरोगेसी सेंटर में डॉक्टरों ने आईवीएफ प्रक्रिया के जरिए […]



