LPG संकट: सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू किया, तेल-गैस कंपनियों को डेटा साझा करने का आदेश

  नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और वैश्विक तेल-गैस संकट के बीच, सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम को लागू कर दिया है। इस कदम के तहत अब सभी तेल और गैस कंपनियों को अपनी उत्पादन, शोधन, भंडारण, आयात-निर्यात और विपणन से जुड़ा डेटा पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ (PPAC) में साझा करना अनिवार्य होगा। तेल मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि अधिनियम की धारा 3 के तहत पीपीएसी को जानकारी इकट्ठा करने, संकलन और विश्लेषण करने वाली एजेंसी के रूप में नामित किया गया है। इससे सरकार को आपातकालीन परिस्थितियों में रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि इस आदेश का उल्लंघन अपराध […]