LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला: ढाबा-होटल को राहत, लेकिन PNG कनेक्शन जरूरी
नई दिल्ली: गैस आपूर्ति में आई कमी के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए एलपीजी (LPG) सप्लाई बढ़ाने का फैसला किया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 23 मार्च से 20 प्रतिशत अतिरिक्त एलपीजी उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इसके साथ ही कुल आवंटन को संकट से पहले के स्तर के 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। पेट्रोलियम सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा कि इस अतिरिक्त गैस का उपयोग मुख्य रूप से खाद्य आपूर्ति और जनकल्याण से जुड़े क्षेत्रों में किया जाएगा, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। […]



