NCERT किताब विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा – सिर्फ माफी पर्याप्त नहीं, न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश हुई

  नई दिल्ली। एनसीईआरटी की कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की किताब में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ वाले विवादित अंश को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमलिया बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि केवल माफी मांगना और विवादित अंश हटाना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी किताब बच्चों तक जाने देना सही नहीं होगा और न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखना जरूरी है। एनसीईआरटी के निदेशक को कारण बताना होगा सुनवाई के दौरान एनसीईआरटी ने कहा कि वे बिना शर्त माफी मांगने को तैयार हैं और विवादित अंश को हटाया जाएगा। इसके बावजूद चीफ जस्टिस ने कहा […]