SEBI ने अरशद वारसी और पत्नी पर शेयर बाजार में हेराफेरी मामले में कसा शिकंजा,56 और लोग भी शामिल

  मुंबई। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने शेयर बाजार में हेराफेरी के एक बड़े मामले में बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी, उनकी पत्नी मारिया गोरेटी और 56 अन्य लोगों पर कड़ी कार्रवाई की है। SEBI ने पाया कि इन सभी ने सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक जानकारियां फैलाकर कुछ कंपनियों के शेयरों की कीमतें बढ़ाईं और मुनाफा कमाया। SEBI ने सभी आरोपियों पर 1 से 5 साल के लिए शेयर बाजार में ट्रेडिंग पर बैन लगा दिया है। इसके साथ ही, 5-5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। SEBI की जांच में खुलासा हुआ कि अरशद वारसी ने इस हेराफेरी से 41.70 लाख रुपये और उनकी पत्नी […]