Spicejet Emergency Landing: दिल्ली में SpiceJet की आपात लैंडिंग,चिंगारी दिखने के बाद सुरक्षित उतारी गई उड़ान
दिल्ली। इंजन में खराबी के कारण दिल्ली से लेह जा रही फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटाए जाने की खबर है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मंगलवार सुबह लेह जाने वाले स्पाइसजेट के एक विमान को राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षित उतारा गया। फ्लाइट नंबर एसजी121 में लगभग 150 लोग सवार थे। यह विमान बोइंग कंपनी का था। बोइंग 737 मॉडल के इस विमान के इंजन में चिंगारी देखे जाने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस मामले में स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली से लेह जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण विमान को दिल्ली लौटाना पड़ा। प्रवक्ता के अनुसार, आपात […]



