T20 World Cup : पेट की समस्या से जूझ रहे अभिषेक शर्मा, नामीबिया मैच में खेलने पर संशय
स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से चर्चा में हैं। पेट में दिक्कत के चलते उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पिछले दो दिनों से उनका इलाज चल रहा है। टीम प्रबंधन के मुताबिक उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और मेडिकल जांच जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें बुधवार तक अस्पताल से छुट्टी मिल पाएगी या नहीं। नामीबिया के खिलाफ मैच पर असर भारत और नामीबिया के बीच 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला होना है। ऐसे में अभिषेक की फिटनेस को लेकर संशय बना […]



