सुर्ख लाल जोड़े में खूबसूरत दुल्हन बनीं ‘TMKOC’ की ‘सोनू’,एक्ट्रेस को देखते ही रो पड़े दूल्हे राजा,दुल्हन के दुपट्टे ने खींचा सबका ध्यान
मुंबई। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की छोटी ‘सोनू भिड़े’ उर्फ एक्ट्रेस झील मेहता दुल्हनिया बन गई हैं। उन्होंने 28 दिसंबर को लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे के साथ सात फेरे ले लिए हैं। लेकिन इन्होंने शादी का ये वीडियो फैंस के साथ 31 दिसंबर को शेयर किया। झील मेहता सुर्ख लाल जोड़े में खूबसूरत दुल्हनिया बनीं। गले में हैवी चोकर हर, नाथ में नथ, मांगटीका और कानों में बड़े-बड़े झुमके झील मेहता के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। उनके दूल्हे व्वाइट कलर की शेरवानी पहने नजर आए। प्यार को लाल जोड़े में देख झलके आदित्य के आंसू वीडियो में आप देख सकते हैं कि झील को स्टेज […]



