UGC NET Result: दिसंबर 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित, स्कोरकार्ड डाउनलोड शुरू
दिल्ली।दिसंबर 2025 में आयोजित परीक्षा के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से लॉग इन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परिणाम जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पदों और पीएचडी प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करता है। अनंतिम उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई, जिसके आधार पर परिणाम तैयार किया गया है। विषयवार और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक जारी परिणाम के साथ ही विषयवार कट-ऑफ अंक भी घोषित कर दिए गए हैं। कट-ऑफ अंक सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों […]

