US–Russia Nuclear Crisis: न्यू START संधि समाप्त, दुनिया पर मंडराया नई परमाणु हथियार दौड़ का खतरा

इंटरनेशनल न्यूज़।अमेरिका और रूस के बीच आखिरी बची परमाणु हथियार नियंत्रण संधि न्यू START के समाप्त होते ही वैश्विक सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। गुरुवार को इस संधि की समयसीमा खत्म होने के साथ ही दुनिया की दो सबसे बड़ी परमाणु शक्तियों पर लगे हथियारों के प्रतिबंध हट गए हैं, जिससे एक नई और खतरनाक परमाणु हथियार दौड़ की आशंका जताई जा रही है। न्यू START संधि पर वर्ष 2010 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के बीच हस्ताक्षर हुए थे। इस संधि के तहत दोनों देशों को अधिकतम 1,550 परमाणु वारहेड्स और 700 मिसाइल व बमवर्षक प्रणालियों तक सीमित रखा […]