Close

Rashifal Today 14 January 2024 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…पढ़े दैनिक राशिफल

Rashifal Today 

मेष: सूर्य का परिवर्तन सुखद एवं उत्साहवर्धक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा।

वृषभ : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक मामलों में सतर्क रहें।

मिथुन: सूर्य आपकी राशि से आठवें भाव में रहेगा। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसियों से तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क: स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

सिंह: रोग और विरोधी सक्रिय रहेंगे। हनुमान जी की आराधना करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। विदेश यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक: किया गया प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन प्रशासन से सहायता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

धनु: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी. व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

मकर: आपकी राशि में सूर्य के आगमन से चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा. व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कुंभ: आपकी राशि के 12वें भाव में सूर्य और केतु की युति होगी, इसलिए वैवाहिक जीवन को लेकर सतर्क रहें। कुछ व्यावसायिक तनाव रहेगा।

मीन: भागदौड़ रहेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा।

scroll to top