Close

Delhi Assembly Elections: अरविंद केजरीवाल ने AAP का मेनिफेस्टो किया जारी, दीं ये 15 गारंटियां

 

दिल्ली। दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी किया। पार्टी ने दिल्लीवासियों के लिए 15 प्रमुख गारंटियों का ऐलान किया है, जिनमें रोजगार, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा में सुधार की दिशा में कई महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता को उनका पार्टी एक मजबूत और समर्पित सरकार प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि AAP के मेनिफेस्टो में रोजगार, महिलाओं के लिए 2100 रुपये मासिक, 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज, और पानी के गलत बिलों की माफी जैसी प्रमुख गारंटियां शामिल हैं। इसके अलावा, पार्टी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी कई घोषणाएं की हैं।

AAP के मेनिफेस्टो की मुख्य गारंटियां:

1. रोजगार की गारंटी: रोजगार के अवसरों की बेहतर व्यवस्था।
2. महिला सम्मान योजना: महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह की राशि दी जाएगी।
3. संजीवनी योजना: 60 साल से ऊपर के लोगों को मुफ्त इलाज मिलेगा।
4. पानी के गलत बिल माफ: गलत पानी बिलों को माफ किया जाएगा।
5. 24 घंटे पानी की सप्लाई: दिल्ली में पूरे दिन पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।
6. यूरोप जैसी सड़कों का निर्माण: दिल्ली की सड़कों को यूरोपीय मानकों के अनुसार सुधारा जाएगा।
7. यमुना नदी का जल साफ करना: यमुना नदी को साफ किया जाएगा।
8. डॉक्टर आंबेडकर स्कॉलरशिप योजना: दलित वर्ग के बच्चों को विदेश में पढ़ाई का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।
9. छात्रों के लिए फ्री बस यात्रा: दिल्ली के छात्रों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। साथ ही मेट्रो में किराए में छूट।
10. पुजारियों और ग्रंथियों के लिए मासिक वेतन: पुजारी और ग्रंथी को 18-18 हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
11. किरायेदारों को मुफ्त बिजली और पानी: किरायेदारों को मुफ्त बिजली और पानी दिया जाएगा।
12.सीवर की मरम्मत: दिल्ली में सीवर सिस्टम की मरम्मत का काम तेज किया जाएगा।
13. राशन कार्ड का वितरण: सभी योग्य लोगों को राशन कार्ड दिए जाएंगे।
14. ऑटो, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों के लिए योजनाएं: इन चालकों को बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपये, बच्चों को फ्री कोचिंग, जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा की सुविधा मिलेगी।
15. RWA को सुरक्षा गार्ड के लिए फंड: आरडब्ल्यूए को प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए फंड प्रदान किया जाएगा।

 

scroll to top