जिंदल स्टील ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाया हरियाली का संदेश, चला वृक्षारोपण अभियान

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिंदल स्टील लिमिटेड के मशीनरी डिवीजन, रायपुर में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संदेश के साथ वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया गया। अभियान का उद्देश्य पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने का संदेश देना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मशीनरी डिवीजन के प्रमुख निलेश शाह ने कहा कि […]

दुर्ग में चोरी के कोयले का बड़ा खेल उजागर, फर्जी GST बिल से हो रही थी खरीद-फरोख्त

  दुर्ग। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का पर्दाफाश करते हुए एक कारोबारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 15.530 टन कोयला जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि खुर्सीपार गेट के पास एक गोदाम में अवैध रूप से कोयला स्टोर कर उसकी खरीद-फरोख्त की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां भारी मात्रा में कोयला बरामद हुआ। जांच में फर्जी निकला GST बिल गोदाम संचालक विजय केसरवानी से जब कोयले के दस्तावेज मांगे गए तो उसने खरीद-बिक्री […]

Accident Breaking : डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्राले से टकराई, 8 की मौत; कई घायल

  फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। हादसा ममदोट ब्लॉक के जंगा वाला मोड़ के पास हुआ, जहां डेरा ब्यास जा रही श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा पिकअप एक ट्राले से टकरा गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं का जत्था जलालाबाद से डेरा ब्यास के लिए रवाना हुआ था। सुबह करीब साढ़े छह बजे जंगा वाला मोड़ के पास पिकअप और ट्राले के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि […]

कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल: 5 मुख्य प्रवक्ता और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति

  रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन में संचार व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़ा संगठनात्मक निर्णय लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की अनुशंसा पर कांग्रेस संचार विभाग में 5 मुख्य प्रवक्ताओं और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने नियुक्ति आदेश जारी किया। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि नई नियुक्तियों से पार्टी के पक्ष को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने और विभिन्न मुद्दों पर संगठन की प्रतिक्रिया को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। पार्टी सूत्रों के […]

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ

० राजीव स्मृति वन में बरगद का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित राजीव स्मृति वन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने कृष्ण वट (बरगद) का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने भी बेल का पौधा लगाकर अभियान में सहभागिता निभाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन का संबंध अभिन्न है। अनियंत्रित वृक्ष कटाई और पर्यावरणीय असंतुलन पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। ऐसे […]

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – रमेन डेका

० पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री ० 9 हजार 194 विद्यार्थियों को प्रदान की गई उपाधि रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि डिजिटल एडिक्शन आज की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बनती जा रही है। यह केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित कर रहा है। नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और ‘पॉपकॉर्न मेंटल स्टेटस‘ से बाहर निकलने की आवश्यकता है, क्योंकि इससे सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होती है और केवल कृत्रिम संतुष्टि प्राप्त होती है। राज्यपाल रमेन डेका ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं […]

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा का नया मॉडल: बसों में महिला कमांडो, घर तक सुरक्षा की गारंटी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। अब डीटीसी और क्लस्टर बसों में हथियारबंद महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही महिलाओं को बस स्टॉप से लेकर घर तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए विशेष ‘डोर-स्टेप सिक्योरिटी मॉडल’ तैयार किया जा रहा है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने महिला सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि महिलाओं की सुरक्षा केवल बसों और सार्वजनिक परिवहन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनकी अंतिम मंजिल तक सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जानी चाहिए। बसों में महिला कमांडो, […]

छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक: बस्तर में बारिश, रायपुर-बिलासपुर अब भी भीषण गर्मी की चपेट में

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। बस्तर संभाग सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो चुकी है, जबकि राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव समेत मध्य क्षेत्र के लोगों को अभी भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाओं, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई है। बिलासपुर रहा सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.2 […]

आज का राशिफल 6 जून : आज करियर के मामले में कर्क राशि वालों के लिए दिन बनेगा यादगार, जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि: सुनी हुई जानकारी को करियर में इस्तेमाल करें आज करियर से जुड़ी जो भी जानकारी मिले, उस पर तुरंत काम करना शुरू कर दें। लग्नेश मंगलदेव अपनी ही राशि में बैठकर आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा को पीक पर बनाए रखेंगे। आज मिलने वाले काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएं। बुधदेव और शुक्रदेव तीसरे भाव में रहकर आपकी नेटवर्किंग को मजबूत कर रहे हैं। साथ ही प्लानिंग करने में आज आप बेहद प्रभावशाली रहेंगे। पांचवें भाव में बृहस्पति क्रिएटिविटी में निखार लाएंगे। वैवाहिक जोड़ों के जीवन में आनंद रहेगा। सिंगल्स को प्रेम जीवन पर आशीर्वाद मिलेगा। हालांकि, बारहवें भाव के शनिदेव नींद का ध्यान रखने का संकेत दे […]

आज का पंचांग 6 जून : आज अधिक मास षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

प्रातः 10:12 बजे (7 जून)अंग्रेजी तारीख 6 जून 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक। षष्ठी तिथि अगले दिन तड़के 02 बजकर 40 मिनट (7 जून) तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। श्रवण नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 03 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। इन्द्र योग प्रातः 10 बजकर 05 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। गरज करण दोपहर 02 बजकर 04 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 07 बजकर 03 मिनट तक मकर राशि पर उपरांत कुंभ राशि पर संचरण करेगा। महत्वपूर्ण विवरण तिथि: कृष्ण षष्ठी – अगले दिन तड़के 02:40 बजे (7 जून) तक, फिर […]