गरियाबंद। आज 30 जनवरी 2025 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गरिमा दादर की उपस्थिति में कार्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा नशापान से दूर रहने एवं इस नशापान से दूसरों को भी दूर रखना रखने की संकल्प लिए साथी ही समस्त स्टाफ द्वारा 2 मिनट का मौन धारण किया गया। आप सभी को ज्ञात हो कि नशापान से मानसिक असंतुलन की स्थिति बनती है और आत्मविश्वास कम हो जाता है। नशापान से कार्य करने की क्षमता कम हो जाती है तथा व्यक्ति भ्रमित हो जाता है, जिससे जीवन में भटकाव की स्थिति निर्मित होती है।
नशापान से शारीरिक एवं मानसिक गंभीर व्याधियां होती है। जिससे असमय मृत्यु हो सकती नशापान से सामाजिक प्रतिष्ठा कम होती है तथा समाज से प्रायः उपेक्षा मिलती है, जिससे जीवन कष्ट प्रद हो जाता है। नशापान से पारिवारिक सुख एवं समृद्धि का अंत होता है, जिससे मनुष्य विचलित होकर संकटमय जीवन व्यतीत करता है। नशापान से वातावरण प्रदूषित होता है, जिससे हमारे परिवार एवं बच्चें अधिक प्रभावित होते हैं. जो सभ्य समाज के लिए लज्जाजनक है। नशापान उच्च स्तरीय जीवन शैली का प्रतीक नहीं है। अपितु अज्ञानता में लिया गया निर्णय है।