0 कांग्रेस के पंजा में बटन दबाया तो पांच साल विकास रुक जाएगा – रोहित साहू
गरियाबंद। रविवार को भाजपा का निकाय स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन नगर के शिशु वाटिका (सरस्वती शिशु मंदिर) में संपन्न हुआ। सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ता ने निकाय चुनाव में भाजपा के जीत का संकल्प लिया। विधायक रोहित साहू ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतर जाने का आव्हान किया। इस दौरान सम्मेलन में राजिम विधायक रोहित साहू के साथ ही जिलाध्यक्ष अनिल चंद्रकार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन, मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, अध्यक्ष प्रत्याशी रिखी राम यादव सहित 15 वार्ड के पार्षद प्रत्याशी और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुवात भारत माता, पं दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के माल्यार्पण कर की गई।
इस अवसर पर सम्मेलन राजिम विधायक रोहित साहू ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र और राज्य की सरकार छत्तीसगढ़ की जनता के विकास के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव के दौरान जो गारंटी दी थी उसे मुख्यमंत्री विष्णु देव की सरकार ने महज 1 साल में पूरा कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वादे करके पांच साल केवल भ्रष्टाचार में डूबी रही। लेकिन हमारी सरकार बनी तो सबसे पहले गरीबों को छत के लिए 18 लाख आवास की स्वीकृति दी गई। किसानों को दो साल का बोनस दिया। 3100 रुपए में धान खरीदी की। माता बहनों से किए वादे को भी पूरा किया। 11 माह से हर महीने के पहले तारीख को महतारी वंदन की किश्त सीधे खाते में पहुंच रही है। विद्यायक साहू ने आश्वस्त किया कि आप नगर में भाजपा को सरकार बनाए। जैसे हमने एक साल में मोदी की गारंटी को पूर्ण किया है वैसे ही हम नगर में विकास की गारंटी देते हैं और उसे पूरा करके दिखाएंगे।
इस दौरान विधायक ने एक साल में गरियाबंद के सड़क, पुलिया सहित विभिन्न विकास के मिले 338 करोड़ रुपए के विकास कार्यों, नगर पालिका में एक वर्ष में मिले 6 करोड़ के विकास कार्यों, पांडुका से देवभोग सड़क चौड़ीकरण के लिए स्वीकृत 1200 करोड़ रुपए, नगर में पैरी कॉलोनी से कोविड अस्पताल तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए 42 करोड़ स्वीकृति का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरियाबंद के विकास को पूरी प्राथमिकता दी है। नगर में ट्रिपल इंजिन की सरकार बनी तो इससे ज्यादा विकास होगा। इस दौरान कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पांच साल पहले जनता ने पंजा में बटन दबाने की गलती की थी। फिर से की तो नगर का विकास रुक जाएगा। विकास चाहते है तो नगर में कमल फूल की सरकार बनाए।
इस दौरान सम्मेलन को जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी रिखीराम यादव, पूर्व महामंत्री मुरलीधर सिन्हा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने भी सम्बोधित करते हुए कार्यकर्तों अध्यक्ष सहित सभी पार्षद प्रत्याशी को जीतने का आव्हान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत मानिकपुरी ने किया।
इस दौरान सम्मेलन में बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, अनूप भोसले, घनश्याम सिन्हा, मिलेश्वरी साहू, आशीष शर्मा, अजय रोहरा, सागर मयाणी, फारुख चौधरी, प्रशान्त मानिकपुरी, मनीष हरित, पुष्पक देवांगन, रिजवान मेमन, नेहरू साहू, विनय दासवानी, विकास रोहरा, नूतन देवांगन, अमित वखारिया, यश मिश्रा, नमन सेन पार्षद प्रत्याशी राधेश्याम सोनवानी, प्रकाश यादव, श्रीमति रेणुका साहू, खूबसूरती नेताम, विष्णु मरकाम, परस देवांगन, श्रीमति टिकेश्वरी ध्रुव, खेम सिंह बघेल, श्रीमति मधु देवांगन, सुरेंद्र सोनटेके, आसिफ मेमन, वंश गोपाल सिन्हा, श्रीमति बिंदु सिन्हा, श्रीमति पुष्पा साहू, सूरज सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।