Close

फोर्ब्स की नई सूची से भारत को झटका, शक्तिशाली देशों की टॉप 10 रैंकिंग में India बाहर, इस देश को मिली एंट्री, अब उठ रहे कई सवाल

दिल्ली। फोर्ब्स की नई सूची से भारत को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, 2025 में दुनिया की 10 सबसे शक्तिशाली देशों की रैंकिंग जारी गई है, जिसमें भारत को टॉप 10 से बाहर रखा गया है। इससे अब सवाल उठ रहे हैं कि भारत जैसी विशाल आबादी, चौथी सबसे बड़ी सेना, और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश को बाहर कैसे रखा जा सकता है। फोर्ब्स के अनुसार यह सूची यूएस न्यूज की तरफ से तैयार की गई है और रैंकिंग के लिए पांच मुख्य पैमानों का उपयोग किया गया है। इस सूची को किसी भी देश में उसके नेता, आर्थिक प्रभाव, राजनीतिक प्रभाव, मजबूत अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन, और मजबूत सेना के आधार पर तैयार किया जाता है.

भारत की विशाल आबादी, सैन्य ताकत और आर्थिक प्रगति को देखते हुए उसे इस सूची से बाहर रखना हैरान करने वाला है। भारत की चौथी सबसे बड़ी सेना और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद, इस रैंकिंग में उसे जगह नहीं दी गई। इससे कई विशेषज्ञों और जनता में यह सवाल खड़ा हो गया है कि फोर्ब्स की रैंकिंग पद्धति भारत के प्रभाव को सही से आंकने में विफल रही है।

इस रैंकिंग मॉडल को BAV ग्रुप द्वारा तैयार किया गया है, जो WPP की एक यूनिट है। इस रिसर्च टीम का नेतृत्व पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल के प्रोफेसर डेविड रीबस्टीन ने किया। अमेरिका, चीन और रूस जैसे देशों ने अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखी है, जबकि भारत जैसी उभरती हुई ताकत को बाहर करने की वजह से फोर्ब्स आलोचकों के निशाने पर है।

ये हैं दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देश
पावर रैंक देश जीडीपी जनसंख्या क्षेत्र
1 अमेरिका 30.34 ट्रिलियन डॉलर 34.5 करोड़ उत्तरी अमेरिका
2 चीन 19.53 ट्रिलियन डॉलर 141.9 करोड़ एशिया
3 रूस 2.2 ट्रिलियन डॉलर 14.4 करोड़ यूरोप
4 UK 3.73 ट्रिलियन डॉलर 6.91 करोड़ यूरोप
5 जर्मनी 4.92 ट्रिलियन डॉलर 8.45 करोड़ यूरोप
6 दक्षिण कोरिया 1.95 ट्रिलियन डॉलर 5.17 करोड़ एशिया
7 फ्रांस 3.28 ट्रिलियन डॉलर 6.65 करोड़ यूरोप
8 जापान 4.39 ट्रिलियन डॉलर 12.37 करोड़ एशिया
9 सऊदी अरब 1.14 ट्रिलियन डॉलर 3.39 करोड़ एशिया
10 इजरायल 550.91 बिलियन डॉलर 93.8 लाख एशिया

scroll to top