नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही कर्मियों और पेंशनरों को खुशखबरी देने वाली है। मार्च के पहले सप्ताह में सरकारी कर्मियों के महंगाई भत्ते DA और DR में वृद्धि हो सकती है। रिटायर्ड लोगों के लिए महंगाई भत्ते में 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे पहले सरकार ने अक्टूबर 2023 में DA 4% बढ़ाकर 46% कर दिया था। बता दें कि मौजूदा समय में DA/DR 46 फ़ीसदी की दर से मिल रहा है. अगले महीने इस भत्ते में चार फ़ीसदी की वृद्धि होगी। अगर सरकार मार्च में 4% DA बढ़ाती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% हो जाएगा। इसका फायदा करीब 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को होगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का फायदा 1 जुलाई 2023 से मिलेगा।
