रायपुर। उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2025-27 हेतु चुनाव की कार्यवाही सम्पन्न की गयी। चुनाव में 15 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किये गये।
अश्विन गर्ग विगत 8 वर्षो से उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएषन के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते रहें है व पुनः 2025-27 के लिये भी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए है।
नये कार्यकारिणी एवं कार्यालय पदाधिकारी के गठन हेतु बैठक रखी गयी थी जिसमें अश्विन गर्ग (अध्यक्ष), विनोद केजरीवाल (निवर्तमान अध्यक्ष), विक्रम जैन (महासचिव), नीरज अग्रवाल (सहसचिव),संजय अग्रवाल (उपाध्यक्ष), रामकृष्ण खेड़िया (उपाध्यक्ष) एवं विवेक अरोरा (कोषाध्यक्ष) चुने गये।
अन्य कार्यकारिणी सदस्य निम्नानुसार है-
राजेश अग्रवाल, विवेक ड्रोलिया, संजय मेहरा, शिशिर अग्रवाल, अशोक कुमार गोयल, दीपक भीमसरिया, ज्ञानेन्द्र सिंह, बी.के. गुप्ता, के. लक्ष्मण दास, का चयन किया गया।