Close

9 मार्च को राजधानी में जुटेंगे किसान, साइंस कॉलेज में किसान महासम्मेलन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगें शामिल

० जिले से 5 हजार से ज्यादा किसानो को राजधानी ले जाने की तैयारी

गरियाबन्द।जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष हरित ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आगामी 09 मार्च को राजधानी के राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में किसान महासम्मेलन होगा। महासम्मेलन के परिप्रेक्ष्य में दो दिनों में मोर्चा की सभी जिला इकाइयों की बैठक रखी गई।

किसान महासम्मेलन को लेकर प्रदेश के किसानों में अभूतपूर्व उत्साह है। महासम्मेलन में लाखों किसान अपने ट्रैक्टर व अन्य साधनों से पहुंचकर शिरकत करेंगे। महासम्मेलन में प्रदेश की सभी मंडल इकाईयों का प्रतिनिधित्व होगा।

किसान महासम्मेलन में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी, प्रदेश के मुख्यमंत्री , विष्णुदेव साय जी, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर जी समेत राष्ट्रीय पदाधिकारीयों का संबोधन होगा। प्रदेश के समस्त किसान भाइयों को इस सभा के लिए आमंत्रित किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री विष्णुद्व साय जी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने किसानों के सर्वतोमुखी कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को क्रियान्वित किया है।

मोदी की गारंटी के तहत भाजपा की प्रदेश सरकार ने कृषक उन्नति योजना को अमल में लाने की घोषणा की है। कृषक उन्नति योजना को तहत प्रदेश सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 31 सौ रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का वादा पूरा किया है जिसका लाभ सीधे किसान भाइयों को हो रहा है।

12 मार्च को प्रदेश की भाजपा सरकार चालू खरीफ सत्र की धान खरीदी की अंतर की राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से करने जा रही है। इस वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा 1.47 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई है।

scroll to top