#प्रदेश #राष्ट्रीय

Big Breaking : केरल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु में एक चरण में; तो बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल में होगी वोटिंग

Advertisement Carousel

दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश्वर कुमार ने शाम 4 बजे हुई प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव की तारीखों की घोषणा की है। इसके अनुसार बंगाल में 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना मतगणना 4 मई को होगी। तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना 4 मई को की जाएगी। इसी तरह असम में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होगा और 4 मई को नतीजे आएंगे।
केरल में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होगा और 4 मई को नतीजे घोषित होंगे। पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होगा और 4 मई को नतीजे आएंगे।

पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी और अप्रैल-मई में चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पश्चिम बंगाल का 7 मई, तमिलनाडु का 10 मई, असम का 20 मई और केरल विधान सभा का कार्यकाल 23 मई को पूरा हो रहा है। पुडुचेरी विधान सभा का कार्यकाल सबसे बाद यानी 15 जून को समाप्त हो रहा है। बता दें कि 2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार बंगाल विधानसभा का चुनाव आठ चरणों में कराया गया था।

चुनावी राज्यों में चुनाव से जुड़ी अहम तारीखें
असम
सीटें: 126, बहुमत: 64
अधिसूचना- 16 मार्च
नामांकन की आखिरी तारीख- 23 मार्च
नामांकन पत्रों की जांच- 24 मार्च
नाम वापसी की आखिरी तारीख- 26 मार्च
मतदान- 9 अप्रैल
नतीजे- 4 मई

पुदुचेरी
सीटें: 30, बहुमत: 16
अधिसूचना- 16 मार्च
नामांकन की आखिरी तारीख- 23 मार्च
नामांकन पत्रों की जांच- 24 मार्च
नाम वापसी की आखिरी तारीख- 26 मार्च
मतदान- 9 अप्रैल
नतीजे- 4 मई

केरल
सीटें: 140, बहुमत: 71
अधिसूचना- 16 मार्च
नामांकन की आखिरी तारीख- 23 मार्च
नामांकन पत्रों की जांच- 24 मार्च
नाम वापसी की आखिरी तारीख- 26 मार्च
मतदान- 9 अप्रैल
नतीजे- 4 मई

तमिलनाडु
सीटें: 234, बहुमत: 118
अधिसूचना- 30 मार्च
नामांकन की आखिरी तारीख- 6 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच- 7 अप्रैल
नाम वापसी की आखिरी तारीख- 9 अप्रैल
मतदान- 23 अप्रैल
नतीजे- 4 मई

पश्चिम बंगाल
सीटें: 294, बहुमत: 148
पहला चरण (152 सीटें)
अधिसूचना- 30 मार्च
नामांकन की आखिरी तारीख- 6 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच- 7 अप्रैल
नाम वापसी की आखिरी तारीख- 9 अप्रैल
मतदान- 23 अप्रैल
नतीजे- 4 मई
—–
दूसरा चरण (142 सीटें)
अधिसूचना- 2 अप्रैल
नामांकन की आखिरी तारीख- 9 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच- 10 अप्रैल
नाम वापसी की आखिरी तारीख- 13 अप्रैल
मतदान- 29 अप्रैल
नतीजे- 4 मई