असम, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव: 1 बजे तक असम में 60% मतदान,पुदुचेरी में 56.83 प्रतिशत और केरल में 49.70 प्रतिशत वोटिंग

  असम/केरल/पुदुचेरी। आज असम, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक के आंकड़ों के अनुसार असम में 59.63 प्रतिशत, पुदुचेरी में 56.83 प्रतिशत और केरल में 49.70 प्रतिशत मत डाल चुके हैं। असम की 126, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर जनता अपने भविष्य का फैसला कर रही है। प्रसिद्ध गायक पापोन ने डाला वोट असम में मतदान के दौरान कई लोकप्रिय हस्तियों ने भी मताधिकार का प्रयोग किया। गुवाहाटी में प्रसिद्ध गायक पापोन ने अपना वोट डालते हुए युवाओं से मतदान करने की अपील की और कहा कि मौसम और व्यवस्थाएं शानदार हैं, हर वोट कीमती है। […]

Big Breaking : केरल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु में एक चरण में; तो बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल में होगी वोटिंग

दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश्वर कुमार ने शाम 4 बजे हुई प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव की तारीखों की घोषणा की है। इसके अनुसार बंगाल में 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना मतगणना 4 मई को होगी। तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना 4 मई को की जाएगी। इसी तरह असम में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होगा और 4 मई को नतीजे आएंगे। केरल में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होगा […]

असम में बहुविवाह पर प्रतिबंध: विधानसभा बिल पास ,CM हिमंत बोले- फिर सरकार बनने पर UCC भी लागू करेंगे

  गुवाहाटी। असम विधानसभा ने गुरुवार को बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने वाला अहम बिल पास कर राज्य में एक बड़ा कानूनी बदलाव कर दिया। इस बिल के पारित होने के साथ ही बहुविवाह को आपराधिक कृत्य माना जाएगा और दोषी को अधिकतम 10 साल की सजा हो सकेगी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया और आश्वासन दिया कि अगर वह अगले कार्यकाल में फिर से मुख्यमंत्री बनते हैं तो राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू किया जाएगा। गुरुवार को पारित इस बिल में साफ किया गया है कि यह कानून सभी समुदायों पर लागू होगा। हालांकि, अनुसूचित जनजाति (एसटी) […]