#प्रदेश

ACB का बड़ा एक्शन: नगर पालिका में छापा, रिश्वत लेते अकाउंटेंट गिरफ्तार, CMO से पूछताछ

Advertisement Carousel

 

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ नगर पालिका परिषद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के मामले का खुलासा किया है। ACB टीम ने छापा मारकर एक अकाउंटेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार से उसके कार्य का बिल पास कराने के एवज में CMO द्वारा ₹53,000 की रिश्वत की मांग की गई थी। इसमें से ₹20,000 की पहली किश्त पहले ही नगद दी जा चुकी थी।

बताया जा रहा है कि शेष ₹33,000 की राशि देने के लिए ठेकेदार आज दोपहर CMO के निवास पहुंचा। CMO इसहाक खान के निर्देश पर ठेकेदार ने यह रकम नगर पालिका के अकाउंटेंट सुशील भगत को सौंपी।

जैसे ही अकाउंटेंट ने रिश्वत की रकम ली, पहले से जाल बिछाकर बैठी ACB की टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। ACB की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है।