बेमेतरा में ACB का बड़ा एक्शन: थाने के प्रधान आरक्षक को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

  बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थान खम्हरिया थाना के प्रधान आरक्षक अजय लहरे को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, शिकायत के आधार पर ACB ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और थान खम्हरिया थाना में दबिश देकर आरोपी प्रधान आरक्षक को रिश्वत की रकम स्वीकार करते समय पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि रिश्वतखोरी के इस मामले में किसी अन्य अधिकारी […]

टेंडर घोटाले पर EOW-ACB का शिकंजा : पूर्व मुख्य अभियंता भागीरथ वर्मा गिरफ्तार,करोड़ों की संपत्ति के सुराग मिलने पर लिया एक्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता भागीरथ वर्मा को गिरफ्तार कर बड़ा कदम उठाया है। उन पर टेंडर आवंटन के बदले रिश्वत मांगने और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप हैं। जांच एजेंसी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए रायपुर, बिलासपुर और मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित कुल आठ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर […]

धमतरी में ACB की बड़ी कार्रवाई: सिंचाई विभाग का कर्मचारी हिरासत में, 1 लाख रुपये लेने का आरोप

  धमतरी।धमतरी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सिंचाई विभाग से जुड़े एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान लखेश्वर साहू के रूप में हुई है, जिस पर एक कार्य के बदले एक लाख रुपये लेने का आरोप है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसीबी को शिकायत मिली थी कि कर्मचारी किसी काम को कराने के बदले मोटी रकम की मांग कर रहा है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में चल रही जांच एसीबी की टीम फिलहाल धमतरी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस […]

ACB का बड़ा एक्शन: नगर पालिका में छापा, रिश्वत लेते अकाउंटेंट गिरफ्तार, CMO से पूछताछ

  मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ नगर पालिका परिषद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के मामले का खुलासा किया है। ACB टीम ने छापा मारकर एक अकाउंटेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार से उसके कार्य का बिल पास कराने के एवज में CMO द्वारा ₹53,000 की रिश्वत की मांग की गई थी। इसमें से ₹20,000 की पहली किश्त पहले ही नगद दी जा चुकी थी। बताया जा रहा है कि शेष ₹33,000 की राशि देने के लिए ठेकेदार आज दोपहर CMO […]