Close

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज 11:30 बजे ,कर्नाटक विधानसभा के चुनावों का कर सकते हैं ऐलान

नेशनल न्यूज़। आज कर्नाटक में चुनावी तारीखों का ऐलान हो सकता है। चुनाव आयोग 11.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। कर्नाटक में 24 मई को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। यहां पिछली बार मई 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे।

कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें हैं।पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 104 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस ने 80 और जदयू ने 37 सीटें जीती थीं। हालांकि, किसी दल को बहुमत नहीं मिला था।

 

scroll to top