Hurun India Report 2026: अंबानी परिवार फिर बना भारत का सबसे अमीर कारोबारी परिवार, अदाणी दूसरे स्थान पर

  नई दिल्ली। भारत के सबसे अमीर कारोबारी परिवारों को लेकर हुरुन की ताजा रिपोर्ट सामने आई है। 2026 में मुकेश अंबानी का परिवार 25.8 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश का सबसे धनी कारोबारी परिवार बना हुआ है। हालांकि, पिछले आंकड़ों की तुलना में अंबानी परिवार की संपत्ति में 8.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, गौतम अदाणी का परिवार 19.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहली पीढ़ी के कारोबारियों में सबसे अमीर बनकर उभरा है। अंबानी परिवार सबसे ऊपर, अदाणी दूसरे नंबर पर ‘2026 बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेज लिस्ट’ के मुताबिक, मुकेश अंबानी का परिवार 25.8 लाख […]

Tata Sons: एन. चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, 18 अगस्त की AGM से पहले बड़ा फैसला

  नई दिल्ली। टाटा समूह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। एन. चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उनका मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 में पूरा होना था, लेकिन 18 अगस्त को होने वाली कंपनी की सालाना आम बैठक (AGM) से पहले ही उन्होंने पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है। दोबारा नियुक्ति को लेकर बनी थी अनिश्चितता टाटा संस की 18 अगस्त को होने वाली AGM में शेयरहोल्डर्स को एन. चंद्रशेखरन की डायरेक्टर के तौर पर दोबारा नियुक्ति पर मतदान करना था। हालांकि, उनकी पुनर्नियुक्ति को लेकर लगातार अनिश्चितता बनी हुई थी।बताया जा रहा है कि इसी बीच चंद्रशेखरन ने दोबारा […]

आरईसी और पीएफसी ने 2,400 मेगावाट मेजा थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्टेज-II के लिए एमयूएनपीएल के साथ ₹26,850 करोड़ के साझा ऋण समझौते पर किए हस्ताक्षर

  नई दिल्ली/प्रयागराज। आरईसी लिमिटेड और पीएफसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के तहत महारत्न सीपीएसई और प्रमुख आधारभूत संरचना वित्तपोषण एनबीएफसी, ने मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड (एमयूएनपीएल) के साथ सामान्य ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जो एनटीपीसी लिमिटेड और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (यूपीआरवीयूएनएल) के बीच 50:50 संयुक्त उद्यम है। इस समझौते के तहत कुल 26,850 करोड़ रुपये का ऋण मिलेगा। यह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मेजा तहसील में एयर कूल्ड कंडेनसर (एसीसी) प्रणाली के साथ स्टेज-II (3×800 मेगावाट) के तहत 800 मेगावाट की 2400 मेगावाट की मेजा टीपीपी स्टेज-II अल्ट्रा-सुपर क्रिटिकल इकाइयों की स्थापना के लिए दिया जाएगा, जिसकी अनुमानित परियोजना पूर्णता लागत […]

एपीएसईज़ेड ने पहली तिमाही में रचा नया रिकॉर्ड, इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार से मिला बड़ा उछाल

  ० रिकॉर्ड राजस्व और EBITDA दर्ज, कार्गो वॉल्यूम में जबरदस्त बढ़ोतरी; लॉजिस्टिक्स और मरीन कारोबार ने भी दिखाई मजबूत रफ्तार बिजनेस न्यूज़ । अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (एपीएसईज़ेड) ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी के इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व और EBITDA हासिल किया है। ऑस्ट्रेलिया, कोलंबो, तंजानिया और इज़राइल में बढ़ते कारोबार की बदौलत कार्गो वॉल्यूम तीन गुना बढ़कर 22.8 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 7.7 MMT था। इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने बनाया नया रिकॉर्ड कंपनी […]

जीके ई-व्हीकल इंडस्ट्रीज ने 5,000 इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर वाहनों के उत्पादन का कीर्तिमान स्थापित किया

  0 5,000वें वाहन का अमर परवानी ने किया फ्लैग-ऑफ, ऐतिहासिक उपलब्धि का मनाया गया उत्सव 0 देशभर में पहुंचाना है ‘मेड इन छत्तीसगढ़’ ईवी को : अमर परवानी रायपुर। लास्ट माइल ट्रांसपोर्ट के लिए इलेक्ट्रिक वाहन बना रही जीके ई-व्हीकल इंडस्ट्रीज (GK E-Vehicle Industries) ने छत्तीसगढ़ में थ्री-व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। सेंट्रल इंडिया की अग्रणी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी जीके ई-व्हीकल इंडस्ट्रीज (GK E-Vehicle Industries) ने अपने 5,000वें इलेक्ट्रिक वाहन का उत्पादन पूरा करने की उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि पर कंपनी के उत्पादन संयंत्र में जीके ग्रुप (GK Group) के डायरेक्टरगण \अमर परवानी, श्रीमती किरण परवानी, श्रीमती अनमोल परवानी, […]

रायपुर में TVS Raider का मेगा डिलीवरी इवेंट, 101 ग्राहकों को मिली नई बाइक; 15 विजेताओं को LED टीवी का उपहार

  रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव, तेलीबांधा में TVS मोटर कंपनी और रायपुर के पांच प्रमुख डीलरशिप साई TVS, हीरा TVS, भारत TVS, अवनि TVS और रायपुर TVS के संयुक्त तत्वावधान में TVS Raider 101 Delivery Event का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 101 ग्राहकों को नई TVS Raider बाइक की डिलीवरी दी गई। साथ ही 15 भाग्यशाली ग्राहकों को लकी ड्रॉ के माध्यम से LED टीवी उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान TVS Raider ABS TFT ग्रीन कलर वेरिएंट का विशेष लॉन्च भी किया गया। वहीं हवाईयन बैंड की प्रस्तुति ने समारोह में मनोरंजन का रंग भर दिया। मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति कैलाश […]

विधायक सुनील सोनी और वैदिक ग्रुप एम डी सैय्यद सलमा ने किया मीरा इलेक्ट्रॉनिक शो रूम का शुभारंभ

रायपुर।राजधानी के संतोषी नगर पुराना घमतरी रोड पर स्थित मीरा इलेक्ट्रॉनिक का भव्य शुभारंभ शहर की जानी-मानी हस्तियां रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी और वैदिक वेलफेयर फाउण्डेशन की प्रेसिडेंट सैय्यद सलमा के कर कमलों द्वारा मीरा इलेक्ट्रॉनिक शो रूम का भव्य शुभारंभ हुआ। शो रूम के संचालक राजिक और सलमान ने दोनों अतिथियों का बुकें देकर स्वागत अभिनन्दन किया। इस अवसर पर शहर के जन प्रतिनिधियों और व्यापार जगत के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। शहर के बड़े शो रूम में शामिल मीरा इलेक्ट्रॉनिक एवं मोबाइल एक छत के नीचे सभी प्रमुख ब्रांड उत्पादक उचित दाम पर उपलब्ध कराया जाएगा। शो रूम के संचालक ने हमारे संवाददाता को बताया कि […]

BYJU’S के संस्थापक बायजू रविंद्रन को बड़ा झटका, सिंगापुर कोर्ट ने सुनाई 6 महीने जेल की सजा

दिल्ली। भारत के सबसे सफल स्टार्टअप चेहरों में गिने जाने वाले Byju Raveendran अब गंभीर कानूनी संकट में घिर गए हैं। BYJU’S के संस्थापक को सिंगापुर की अदालत ने अदालत की अवमानना के मामले में 6 महीने जेल की सजा सुनाई है। यह फैसला ऐसे वक्त आया है, जब कंपनी पहले से आर्थिक संकट, निवेशकों के दबाव और करोड़ों डॉलर के कानूनी विवादों से जूझ रही है। आखिर क्यों हुई सजा? सिंगापुर कोर्ट के मुताबिक, बायजू रविंद्रन ने अप्रैल 2024 से अपनी संपत्तियों से जुड़े कई अदालती आदेशों का पालन नहीं किया। अदालत ने माना कि उन्होंने जानबूझकर आदेशों की अनदेखी की, जिसके चलते उन्हें अवमानना का दोषी ठहराया गया। […]

कौशल विकास से रोजगार की ओर कदम,अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर से युवाओं के लिए नए अवसर

  रायगढ़।ग्राम छोटे भंडार स्थित अदाणी पावर लिमिटेड की सीएसआर इकाई द्वारा स्थानीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ग्राम सूपा के रीपा केंद्र में अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (ASDC), रायगढ़ का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण केंद्र के लिए ग्राम पंचायत सूपा द्वारा भवन उपलब्ध कराया गया है। यह पहल युवाओं को रोजगारोन्मुख एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने पर केंद्रित है। केंद्र के माध्यम से परिधीय ग्रामों के युवाओं के तकनीकी कौशल में वृद्धि कर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक पाठ्यक्रम और नामांकन अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर […]

आरईसी लिमिटेड ने हरियाणा के स्कूलों में ‘ग्रीन इनोवेटर इमर्सिव लर्निंग लैब’ प्रोजेक्ट के लिए सीएसआर के तहत ₹1.40 करोड़ देने की प्रतिबद्धता जताई

गुरुग्राम। आरईसी लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत, हरियाणा के करनाल जिले के 10 सरकारी स्कूलों में ‘ग्रीन इनोवेटर इमर्सिव लर्निंग लैब’ परियोजना को लागू करने के लिए ₹1.40 करोड़ की वित्तीय सहायता देने का वादा किया है। इस परियोजना को आई-हब फाउंडेशन फॉर कोबोटिक्स द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा। इस संबंध में, 14 मई 2026 को आरईसी कॉर्पोरेट कार्यालय, गुरुग्राम में आरईसी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (सीएसआर) श्री अरुण कुमार त्यागी और आईएचएफसी (आईआईटी दिल्ली) के सीईओ श्री आशुतोष दत्त शर्मा के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर), वर्चुअल रियलिटी (वीआर), 3D लर्निंग टूल्स और स्टेम-आधारित […]