Close

छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन को फिर बड़ा झटका, 26 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने छोड़ा हथियार, पुलिस के सामने किया सरेंडर

Advertisement Carousel

 



बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल मुक्त अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। एक बार फिर माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। बीजापुर में एक साथ 22 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी नक्सलियों पर 26 लाख का इनाम घोषित था। जिसमें 2 नक्सली पर 8-8 लाख का इनाम था। जबकि दो अन्य पर 5-5 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। इन नक्सलियों ने पुलिस और CRPF अधिकारियों के सामने सरेंडर किया, जो नक्सल विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 

आपको बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया था कि, 31 मार्च 2026 से पहले देश के सभी हिस्सों से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा। गृहमंत्री शाह के इस ऐलान के बाद से ही छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं और अब तक छत्तीसगढ़ में कई बड़े नक्सली लीडर्स को जवानों ने मार गिराया है।

 

scroll to top