अंबिकापुर में पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, राम मंदिर के पास मची अफरातफरी

अंबिकापुर। अंबिकापुर से बड़ी खबर सामने आई है। शहर के राम मंदिर अंबिकापुर के सामने स्थित मुकेश प्लास्टिक और पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई।
बताया जा रहा है कि यह दुकान घनी आबादी वाले इलाके में स्थित है, जिसके कारण आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।
यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए स्थिति गंभीर बनी हुई है।





