Big News : छत्तीसगढ़ में 30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा

रायपुर। रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
इस विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही राज्य सरकार विपक्ष के रुख को लेकर निंदा प्रस्ताव भी पेश कर सकती है।
गौरतलब है कि 20 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी ने रायपुर में जनाक्रोश रैली का आयोजन किया था। इस रैली में शामिल विष्णुदेव साय ने घोषणा की थी कि विपक्ष के विरोध के खिलाफ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव को विपक्षी दलों ने समर्थन नहीं दिया, जिससे देश की करोड़ों महिलाओं को नुकसान हुआ है।
इस विशेष सत्र को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।






