#प्रदेश

बलौदाबाजार एसपी भावना गुप्ता 4 माह की छुट्टी पर, ओमप्रकाश शर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार

Advertisement Carousel

 

रायपुर। बलौदाबाजार जिले की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता चार माह के अवकाश पर चली गई हैं। राज्य शासन ने उनका अवकाश 20 अप्रैल से 14 अगस्त तक स्वीकृत किया है।

इस दौरान राज्य पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा को जिले का प्रभारी एसपी नियुक्त किया गया है। शर्मा वर्तमान में चौथी बटालियन माना में कमांडेंट के पद पर पदस्थ हैं और वे दोनों जिम्मेदारियों का निर्वहन एक साथ करेंगे।
शासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अवकाश समाप्त होने के बाद भावना गुप्ता पुनः बलौदाबाजार जिले के एसपी का कार्यभार संभालेंगी।